रुद्र छुपा जिस रज-कण में,
गाती सरिता है यश-धारा|
अडिग! अचल! अचला-सा,
वातों से जो कभी ना हारा|
अम्बर का आनन सुना है,
पनघट पर घट-घट मातम है|
चिल्लाती चमक है चीख-चीख,
फिर भी कहो जाता क्या तम है?
वातायन तब आयाम बने,
पुरुषार्थ भी कलरव गाता है|
आहुति देता जो प्रण पर,
निज त्याग दंभ “निर्माता” है|
यह चरित्र भी जीवन का,
विचित्र व्यथा पर रोता है|
मृत्यु के पावन परिणय से,
चिर साध्य को सोता है|


यह चरित्र भी जीवन का,
विचित्र व्यथा पर रोता है|
मृत्यु के पावन परिणय से,
चिर साध्य को सोता है|
bahut hi sunder likha hai Anuraag…
yunhi likhte raho aur khoob agay badho..
Dear anurag
You have god gifted snsuality and you are able to view so conspicously in the abstraction and abstrusion that I cannot resist but gain more intensity towards your fanship day by day—–
Can you now use your this gifed sensuality to extract solutions to anticipated problems,abberations and transformation of values Ponder and appear with a new poem.Regrds andwishes from your best fan
Dr Vishwas Saxena